श्री चौबीस तीर्थंकर भक्ति | shri chaubisa tirthamkara bhakti

तर्ज : ऋषभ अजित सम्भव अभिनंदन…

जय-जय सहज रूप जिननाथ॥टेक॥

ऋषभ, अजित, संभव, मुनिनाथ,
जय अभिनंदन सुमति जिनेश।
पद्म सुपार्श्व नमहुँ चन्द्रेश,
पुष्पदंत शीतल श्रेयांस जिन॥
वासुपूज्य प्रभु विमल अनंत,
धर्म शान्ति अरु कुन्थु महंत।
श्री अरनाथ मल्लि जिनराय,
मुनिसुव्रत नमि नेमि मनाय॥
पार्श्व, महावीर स्वस्ति दाय॥1॥

जग में चैतन्य ऋद्धि अनूप,
चेतन चक्रवर्ती शिवभूप।
जो पावे सो होवे तुष्ट,
नाशें भाव विकारी दुष्ट॥
होवे अयाचीक
धनवान॥2॥

धन्य ऋषीश्वर निज में तृप्त,
निजानंद रस में संतृप्त।
बाह्य ऋद्धियों की नहीं चाह,
प्रगटें फिर भी नहीं परवाह॥
पर से निष्पृह परम गुणवान॥3॥

प्रचुर स्व-संवेदन
दिन-रात,
करें आत्म-हित की ही बात।
परम दिगम्बर शान्त स्वरूप,
जग में स्वस्तिदाय अनूप॥
वन्दूँ साधु सहज गुणखान॥4॥

अब जग भर से होय उदास,
निज में थिरता रूप निवास।
होवे यही भावना सार,
ध्याऊँ समयसार अविकार॥
धनि ज्ञायक प्रभु अम्लान॥5॥


स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ ८७ से ८८
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’