सत्ता रंगभूमिमें, नटत ब्रह्म नटराय | Satta Rang Bhumi me Natat Brahm NatRay

सत्ता रंगभूमिमें, नटत ब्रह्म नटराय

सत्ता रंगभूमिमें, नटत ब्रह्म नटराय॥टेक॥

रत्नत्रय आभूषणमंडित, शोभा अगम अथाय।
सहज सखा निशंकादिक गुन, अतुल समाज बढ़ाय॥१॥
समता वीन मधुररस बोलै, ध्यान मृदंग बजाय।
नदत निर्जरा नाद अनूपम, नूपुर संवर ल्याय॥२॥
लय निज-रूप-मगनता-ल्यावत, नृत्य सुज्ञान कराय।
समरस गीतालापन पुनि जो, दुर्लभ जगमहँ आय॥३॥
`भागचन्द’ आपहि रीझत तहाँ, परम समाधि लगाय।
तहाँ कृतकृत्य सु होत मोक्षनिधि, अतुल इनामहिं पाय॥४॥

रचयिता: कविवर श्री भागचंद जी जैन

Source: आध्यात्मिक भजन संग्रह (प्रकाशक: PTST, जयपुर )