समकित से कब निज आतम का श्रृंगार करोगे | Samkit Se Kab Nij Aatam Ka Shringar Karoge

प्रूफरीडिंग बाकी है
ये बोल रिकॉर्डिंग से मशीन द्वारा लिखे गए हैं, इनमें अशुद्धियाँ हो सकती हैं।

समकित से कब निज आतम का श्रृंगार करोगे।
संयम की तरनी से कब भव जल पार करोगे॥
सुन चेतन ज्ञानी, किं बात न मानी।

आया कहाँ से जाना तुझको कितनी दूर है।
सोचा नहीं विषयों में तू क्यों इतना चूर है॥
जप तप बिन नरभव की घड़ियाँ बेकार करोगे॥1॥

लगते हैं तुझको भोग के साधन ये सुहाने।
लुटवाता है इन गलियों में सदगुण के खजाने॥
ऐसी गलती जीवन में कितनी बार करोगे॥2॥

कल्याण यदि चाहो तो आतम को जान लो।
अपने का और पराए का अंतर पहचान लो॥
जड़ कर्मों की बोलो कब तक बेगार करोगे॥3॥

पग पग पर भूल भुलैया है ये दुनिया की राहें।
पथ भ्रष्ट बनाती तुमको कंचन कामिन की चाहें॥
बदनाम पथिक होगे यदि जग की धार बहोगे॥4॥

रचयिता : पण्डित विनय कुमार जी ‘पथिक’, मथुरा चौरासी (उत्तर प्रदेश)
स्वर : पण्डित श्री मांगीलाल जी, कोलारस

सुनें:

स्रोत: JinSwara ऑडियो संग्रह।

खोज: Samkit Se Kab Nij Atam Ka Shringar Karoge