समयसार अविकारा जी, समयसार सुखकारा जी | samayasara avikara ji samayasara sukhakara ji

समयसार अविकारा जी, समयसार सुखकारा जी॥टेक॥

अखिल विश्व में एकहि शोभे समयसार प्रभु प्यारा जी।
नित्य निरंजन ध्रुव परमातम, समयसार प्रभु प्यारा जी॥1॥

विन्मूरति-चिन्मूरति अनुपम, तीन भुवन में सार जी।
आश्रय योग्य उपादेय एकहि, समयसार प्रभु प्यारा जी॥2॥

समयसार अनुभव में आवे, आनन्द अपरम्पार जी।
और कछू न सुहावे भावे, समयसार प्रभु प्यारा जी॥3॥

समयसार के आराधक धनि, शीघ्र लहें भव पारा जी।
जयवन्तो जग में मंगलमय, समयसार प्रभु प्यारा जी॥4॥

अहो! अवंचक गुरुओं का यह, सहज परम उपकारा जी।
भगवन् दर्शायो अनुपम, समयसार प्रभु प्यारा जी॥5॥


स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ १७५ से १७६
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’