समवशरण में अहो! विदेहीनाथ विराजे हैं | Samavasaran Mem Aho Videhinath Viraje Haim

समवशरण में अहो! विदेहीनाथ विराजे हैं।

जिनवर दर्शन करके जागे भाग्य हमारे हैं॥टेक॥

प्रभु दर्शन मंगलमयी, तिहूँजग को सुखकार।
निज दर्शन का निमित्त है, मोह विनाशनहार॥१॥

रात दिवस का भेद नहीं, फैला दिव्य प्रकाश।
दिव्यध्वनि सुन भव्यजन, करते आत्म विकास॥२॥

दर्शावें जिननाथजी, शाश्वत चैतन्यनाथ।
आराधन करके स्वयं, बनें त्रिलोकीनाथ॥३॥

इन्द्रादिक भी कर रहे, अद्भुत भक्ति ललाम।
प्रभु चरणों में कर रहे, हम भी सहज प्रणाम॥4॥

देव! यही है भावना, प्रगटे पद निर्ग्रन्थ।
भासा अन्तर्ज्ञान में, यही सत्य शिवपन्थ॥5॥

हुई व्यवस्थित मति प्रभो! ध्यावें निजपदसार।
सहज भावमय मग्न हों, जावे भव से पार॥6॥


स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’