सबसों छिमा छिमा कर जीव
सबसों छिमा छिमा कर जीव!
मन वच तनसों वैर भाव तज, भज समता जु सदीव॥सबसों.॥
तपतरु उपशम जल चिर सींच्यो, तापस शिवफल हेत।
क्रोध अगनि छिनमाहिं, जरावै, पावै नरक-निकेत॥सबसौं.॥१॥
सब गुनसहित गहत रिस मनमें, गुन औगुन ह्वै जात।
जैसैं प्रानदान भोजन ह्वै, सविष भये तन घात॥सबसौं.॥२॥
आप समान जान घट घटमें, धर्ममूल यह वीर।
‘द्यानत’ भवदुखदाह बुझावै, ज्ञान सरोवर नीर॥सबसौं.॥३॥
Artist: पं. द्यानतराय जी
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन १३६
खोज: Sabson Chhima Chhima Kar Jiv
अर्थ
हे जीव ! तू सब प्राणियों के प्रति क्षमा-भाव रख। सबके प्रति मन, वचन और काय से बैरभाव छोड़कर सदा सेमैताभाव में ही लीन रह।
तपतरु उपशम जल चिर सींच्यो, तापस शिवफल हेत।
वह तपस्वी जो तपरूपी वृक्ष को, उपशमरूपी जल से सदा सींचता है वह मोक्षरूपी फल पाता है और जो क्रोध करता है उसे क्रोध की अग्नि में एक क्षण में ही नष्ट कर देती है, जला देती है और वह नरक का निवास पाता है।
सब गुनसहित गहत रिस मनमें, गुन औगुन है जात।
सारे गुणों के होते हुए भी मन में केवल क्रोध के उत्पन्न होने पर सब गुण अवगुण हो जाते हैं। जैसे भोजन से प्राणदान मिलता है, परन्तु उसमें विषाणुओं के मिल जाने से वह ही प्राणलेवा बन जाता है।
आप समान जान घट घटमें, धर्ममूल यह वीर।
सब जीवों को आप अपने समान जानो। अरे भाई! यही धर्म का मूल है, सार है। ह्यानतराय कहते हैं कि ऐसे ज्ञानरूपी सरोवर का जल भव-दुःखरूपी दाह को बुझाता है, शमन करता है, नष्ट करता है।
स्रोत: द्यानत भजन सौरभ।
मूल पृष्ठ (छवि):
प्रूफरीडिंग बाकी है