रोम रोम में बसा है, जिनवर रूप तुम्हारा | Rom Rom Mem Bas Hai Jinavar Rup Tumhar

रोम रोम में बसा है, जिनवर रूप तुम्हारा।

रोम रोम से निकले जिनवर, नाम तुम्हारा॥टेक॥

अन्तर्दृष्टि से हे जिनवर, तत्त्व निहारा।
देखी प्रभुता अक्षय प्रभुवर, सुख अपारा॥1॥

अन्तर में ही देखा अद्भुत, ज्ञान भंडारा।
गुण अनन्त का सागर देखा, पाया नहीं पारा॥2॥

द्वन्द न दीखे बन्ध न दीखे, नित्य अविकारा।
समयसार पक्षातिक्रान्त, चिद्रूप निहारा॥3॥

पाया अहो सहज ही मैं, भव सिन्धु किनारा।
परम शांत कृतकृत्य हुआ, परिणाम निर्भारा॥4॥

होवे परम दशा प्रभु जैसी, भाव हमारा।
भाव नमन हो, द्रव्य नमन हो, नित अविकारा॥5॥


स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’