रिमी झिमी उड़ी रे गुलाल | Rimi jhimi udi re gulal

रिमी झिमी उड़ी रे गुलाल, चालो रे मंदिर जी में
ज्ञान की उड़ी रे गुलाल चालो रे मंदिर जी में
चालो रे मंदिर जी में… चालो रे मंदिर जी में
तन मन…तन मन हरष अपार चालो रे मंदिर जी में

बड़ा पुण्य अवसर यह आया
पञ्च कल्याणक हमने कराया
हो रही जय-जयकार… चालो रे मंदिर जी में |

जयपुर शहर की छटा निराली
कण-कण में छाई खुशहाली
हो रही जय-जयकार… चालो रे मंदिर जी में |

इन्द्र कुबेर स्वर्ग से आये
हीरा रत्न पुष्प बरसाये
अरे- ज्ञान की उड़ी रे गुलाल…
चालो रे मंदिर जी में…