रे मन भज ले प्रभु का नाम | Re Man Bhaj Le Prabhu Ka Nam

रे मन भज ले प्रभु का नाम

रे मन भज ले प्रभु का नाम उमरिया रह गई थोडी,
उमरिया रह गई थोडी, उमरिया रह गई थोडी॥रे मन…॥

कैलाशगिरि को जइयो, और आदिनाथ जी से कहियो
हो बुलालो अपने पास, उमरिया रह गई थोडी॥रे मन…॥

तुम पावापुरी को जइयो, और वर्द्धमान जी से कहियो॥हो॥

तुम चम्पापुरी को जइयो, और वासुपूज्य जी से कहियो॥हो॥

तुम हस्तिनापुर को जइयो, और शांतिनाथ जी से कहियो॥हो॥

तुम सम्मेदशिखर जी को जइयो, और पार्श्वनाथजी से कहियो॥हो॥

तुम तिजाराजी को जइयो और, चन्दाप्रभुजी से कहियो॥हो॥

तुम पदमपुराजी को जइयो और, पद्मप्रभु जी से कहियो॥हो॥

तुम गोम्मटेश्वर जइयो और, बाहुबलीजी से कहियो॥हो॥

तुम महावीर जी को जाइयो और, वीर प्रभुजी से कहियो॥हो॥


स्रोत: जैन भजन पूजा पाठ, पृष्ठ १७७