रहूँ जंगल में एकाकी, स्वयं में तृप्त आनंदमय | Rahu Jamgal Mem Ekaki Svayam Mem Trpt Anamdamay

तर्ज : घड़ी जिनराज दर्शन की…

रहूँ जंगल में एकाकी, स्वयं में तृप्त आनंदमय।

सहज निर्ग्रन्थ अरु निर्द्वन्द, नित निष्काम अरु निर्भय॥टेक॥

रहूँ चैतन्यमय घर में, न कुटिया की जरूरत हो।
बाह्य वैभव लगे फीका, लखूँ निज में ही वैभवमय॥1॥

सहज स्वाधीन वृत्ति हो, अपेक्षा कुछ नहीं पर से।
निराकुल शान्त कृतकृत्य हो, जीवन आत्मप्रभुतामय॥2॥

न होवें भाव वैभाविक, स्वाभाविक भाव विकसित हो।
नहीं हों कर्म के बन्धन, रहूँ निर्बन्ध मुक्तीमय॥3॥

परम आल्हाद है मेरे, परम उत्साह है मेरे।
ब्रह्मचर्य हो सफल मेरा, ब्रह्ममय ज्ञान आनन्दमय॥4॥

भक्ति-भावना 159


स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’
स्रोत: जिन-भक्ति सिंधु, पृष्ठ २२१