राची रह्यो परमाही | Rachi Rahyo Par Mahi

प्रूफरीडिंग बाकी है
ये बोल रिकॉर्डिंग से मशीन द्वारा लिखे गए हैं, इनमें अशुद्धियाँ हो सकती हैं।

राची रह्यो परमाही तू अपनो रूप न जाने रे।
अविचल चिनमूरत बिनमूरत सुखी होत तस ठाने रे॥

तन धन भ्रात तात सुत जननी तू इनको निज जाने रे।
ये पर इनहि वियोग योग में यों ही सुख-दुख माने रे॥

चाह न पाए पाए तृष्णा सेवत ज्ञान जगाने रे।
विपति खेत विधि बंध हेत पै जान विषय रस खाने रे॥

नर भव जिन श्रुत श्रवण पाय अब कर निज सुहित सयाने रे।
दौलत आतम ज्ञान सुधारस पीवो सुगुरु बखाने रे॥

सुनें:

स्रोत: JinSwara ऑडियो संग्रह।

अर्थ

अर्थ-हे चेतन ! तू परपदार्थों में मग्न हो रहा है और अपने स्वरूप को नहीं जानता है। अरे, तू तो वास्तव में ऐसा ध्रुव चैतन्यमयी अमूर्तिक आत्मा है, जिसमे लीन होकर पूर्ण सुखी हुआ जाता है।

हे चेतन ! तन, धन, माता, पिता, पुत्र, भाई-बन्धु आदि सब पर हैं, किन्तु तू उनको अपना समझता है और उनके संयोग-वियोग में व्यर्थ ही सुख-दुःख मानता है।

हे जीव। ये इन्द्रिय-विषय इच्छा करने पर भी प्राप्त नहीं होते हैं, और यदि प्राप्त होते भी है तो तृष्णा को ही बढाते हैं, इनके सेवन से अपना ज्ञान भी जघन्य होता है तथा ये घोर विपत्ति को भी उत्पन्न करनेवाले हैं और कर्मबन्ध के भी कारण हैं; तथापि तू इनको सुख के भण्डार समझता है।

कविवर दौलतराम कहते हैं कि हे सयाने भाई ! अब तो तूने मनुष्य-भव और जिनवाणी-श्रवण का उत्तम अवसर प्राप्त किया है, अतः अब तो अपना हित कर तथा सद्‌गुरु जिसका बखान करते हैं उस आत्मज्ञानरूपी अमृत का पान कर।

स्रोत: दौलत विलास, पद 91।

:paperclip: मूल पृष्ठ (छवि):

प्रूफरीडिंग बाकी है