तर्ज : आनन्द अवसर आज …
रचा सिद्धचक्र मण्डल विधान, प्रभु की पूजा करें,
मंगल अवसर महान्, प्रभु की पूजा करें।
पूजा करें, हाँ भक्ति करें॥टेक॥
प्रभुवर हैं आदर्श हमारे, मुक्तिमार्ग दरशावन हारे।
प्रगटावें भेद-विज्ञान॥1॥
प्रभुवर अनन्त चतुष्टय रूप, परमातम जग माँहि अनूप।
साँचा स्वरूप पहिचान॥2॥
नाहिं रागी, नाहिं कर्त्ता, सहज भाव से दृष्टा-ज्ञाता।
ज्ञाता स्वरूप निज जान॥3॥
तृप्त रहें प्रभु सम निज माँहि, पर भावों की वांछा नाहिं।
ध्यावें शुद्धातम महान्॥4॥
यही भावना हो निर्ग्रन्थ, एकाकी विचरूँ शिवपन्थ।
होवे सहज निर्वाण॥5॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ २७२
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’