राग का राग मुझे रास नहीं आता है | Raag Ka Raag Mujhe Raas Nahin Aata Hai

राग का राग मुझे रास नहीं आता है।
इसके नाशे बिना प्रकाश नहीं आता है॥१॥

ये अकल्याण के लाने में अग्रणी पूरा।
जो भी करता है इसे घोर कष्ट पाता है॥२॥

जो इसे नष्ट करके प्राप्त करता है समकित।
वही तो मोक्ष की मंजिल सदैव पाता है॥३॥

निज की छाया में प्राप्त करता है जो रत्नत्रय।
वही तो सिद्ध बनके मुक्ति सौख्य पाता है॥४॥


स्रोत: श्री रत्नत्रय मंडल विधान, पृष्ठ १२६ (श्री रत्नत्रय मंडल विधान, भाग 2 (मुनिराज पूजन एवं महाजयमाला) | Shri Ratnatray Mandal Vidhan, Part 2 (Muniraj Pujan evam Mahajaymala))