(राग भैरवी) | (Raag Bhairavi)

(राग भैरवी)

(राग भैरवी)

(राग भैरवी)
चेतन अखियाँ खोलो ना तेरे पीछे लागे चोर॥टेर॥

मोहरूपी मद पान कर रे पड़े रहे बेसुद्धि।
नैना मींचि सो रहे रे हित की खोई बुद्धि॥१॥

याहि दशा लख तेरी चेतन, लीनो इन्द्रिन घेर।
लूटी गठरी ज्ञान की रे, अब क्यों कीनी देर॥२॥

फाँसी करमन डाल गलेरे नर्कन मांहि दे गेर।
पड़े वहाँ दुख भोगने रे कहा करोगे फेर॥३॥

जागो चेतन चातुरां तुम दीज्यो निद्रा त्याग।
ज्ञान खडग ल्यो हाथ में रे, इन्द्रिय ठग भग जाय॥४॥

उत्तम अवसर आ मिल्यो रे छांडो विषयन प्रीति।
‘ज्योति’ आतम हित करोरे, नहिं जाय अवसर बीति॥५॥


स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन ३५ (विभिन्न कवियों के भजन)