प्रभु तेरी महिमा
प्रभु तेरी महिमा किहि मुख गावैं
गरभ छमास अगाउ कनक नग सुरपति नगर बनावैं॥टेक॥
क्षीर उदधि जल मेरु सिंहासन,
मल मल इन्द्र न्हुलावैं।
दीक्षा समय पालकी बैठो,
इन्द्र कहार कहावैं॥१॥
समोसरन रिध ज्ञान महातम,
किहिविधि सरब बतावैं।
आपन जातबात कहा शिव,
बात सुनैं भवि जावैं॥२॥
पंच कल्यानक थानक स्वामी,
जे तुम मन वच घ्यावैं।
‘द्यानत’ तिनकी कौन कथा है,
हम देखें सुख पावैं॥३॥