प्रभु दर्श कर आज घर जा रहे हैं,
झुका तेरे चरणों में सर जा रहे हैं।
यहां से कभी दिल न जाने को करता,
करें कैसे जाये बिना भी न सरता॥
अगरचे हृदय नयन भर आ रहे हैं॥१॥
हुई पूजा भक्ति न कुछ सेवकाई,
न मन्दिर में बहुमूल्य वस्तु चढाई॥
यह खाली फकत जोर कर ज रहे हैं॥२॥
सुना तुमने तारे अघम चोर कामी,
न धर्मी सही फिर भी तेरे हैं हामी॥
हमें भी तो करना अमर जा रहे हैं॥३॥
बुलाना यहां फिर भी दर्शन को अपने,
‘सुमत’ तुम भरोसे लगे कर्म झरने॥
जरा लेते रहना खबर जा रहे हैं॥४॥
स्रोत: पूजन पाठ (जिनवाणी संग्रह, सं. नीरज जैन), पृष्ठ ५४५ (पूजन पाठ (जिनवाणी संग्रह, सं. नीरज जैन) | Pujan Path (Jinvani Sangrah, ed. Neeraj Jain))