पार्श्व प्रभुजी पार लगादो | Parshva Prabhuji Paar Lagado

(तर्ज-नगरी नगरी द्वारे द्वारे)
पार्श्व प्रभुजी पार लगादो, मेरी यह नावरिया।
बीच भंवर में आन फंसी है काढोजी सांवरिया॥ टेक॥

धर्मी तारे बहुत ही तुमने, एक अधर्मी तार दो।
वीतराग है नाम तिहारो तीन जगत हितकार हो।
अपना विरद निहारो स्वामी, काहे को विसरिया॥१॥ पार्श्व०॥

चोर भील चांडाल हैं तारे, ढील क्यों मेरी बार है।
नाग नागिनी जरत उबारे, मन्त्र दिया नवकार है।
दास तिहारो संकट में है, लीजोजी खबरिया॥२॥ पार्श्व०॥

लोहे को जो कंचन करदे, पारस नाम प्रमान वो।
मैं हूँ लोहा तुम प्रभु पारस, क्यों ना फिर कल्याण हो॥३॥ पार्श्व०॥


स्रोत: पूजन पाठ (जिनवाणी संग्रह, सं. नीरज जैन), पृष्ठ ५४३ (पूजन पाठ (जिनवाणी संग्रह, सं. नीरज जैन) | Pujan Path (Jinvani Sangrah, ed. Neeraj Jain))