पारस प्रभु को नाऊँ, सार सुधारस जगत् में | Paras Prabhu Ko Nau Sar Sudharas Jagat Men

पारस प्रभु को नाऊँ, सार सुधारस जगत् में

पारस प्रभु को नाऊँ, सार सुधारस जगत् में।
मैं वाकी बलि जाऊँ, अजर अमर पद मूल यह॥
राजत उतंग अशोक तरुवर, पवन प्रेरित थरहरै।
प्रभु निकट पाय प्रमोद नाटक, करत मानों मन हरै॥
तस फूल गुच्छन भ्रमर गुंजत, यही तान सुहावनी।
सो जयो पार्श्व जिनेन्द्र पातकहरन जग चूड़ामनी॥१॥

निज मरन देखि अनंग डरप्यो, सरन ढूंढत जग फिर्‌यो।
कोई न राखे चोर प्रभु को, आय पुनि पायनि गिर्‌यो॥
यौं हार निज हथियार डारे, पुहुपवर्षा मिस भनी।
सो जयो पार्श्व जिनेन्द्र पातकहरन जग चूड़ामनी॥२॥

प्रभु अंग नील उतंग गिरितैं, वानि शुचि सरिता ढली।
सो भेदि भ्रमगजदंत पर्वत, ज्ञान सागर मैं रली॥
नय सप्तभंग तरंग मंडित, पाप-ताप विध्वंसनी।
सो जयो पार्श्व जिनेन्द्र पातकहरन जग चूड़ामनी॥३॥

चंद्रार्चिचयछवि चारु चंचल, चमरवृंद सुहावने।
ढोलै निरन्तर यक्षनायक, कहत क्यों उपमा बनै॥
यह नीलगिरि के शिखर मानों, मेघझरी लागी घनी।
सो जयो पार्श्व जिनेन्द्र पातकहरन जग चूड़ामनी॥४॥

हीरा जवाहिर खचित बहुविधि, हेम आसन राजये।
तहँ जगत् जनमनहरन प्रभु तन, नील वरन विराजये॥
यह जटिल वारिज मध्य मानौं, नील-मणिकलिका बनी।
सो जयो पार्श्व जिनेन्द्र पातकहरन जग चूड़ामनी॥५॥

जगजीत मोह महान् जोधा, जगत् में पटहा दियो।
सो शुकल ध्यान-कृपानबल जिन, निकट बैरी वश कियो॥
ये बजत विजय निशान दुंदुभि, जीत सूचै प्रभु तनी।
सो जयो पार्श्व जिनेन्द्र पातकहरन जग चूड़ामनी॥६॥

छद्मस्थ पद मैं प्रथम दर्शन, ज्ञान चरित आदरे।
अब तीन तेई छत्र छलसौं, करत छाया छवि भरे॥
अति धवल रूप अनूप उन्नत, सोमबिंब प्रभा-हनी।
सो जयो पार्श्व जिनेन्द्र पातकहरन जग चूड़ामनी॥७॥

दुति देखि जाकी चन्द सरमै, तेजसौं रवि लाजई।
तव प्रभा-मण्डल जोग जग मै, कौन उपमा छाजई॥
इत्यादि अतुल विभूति मण्डित, सोहिये त्रिभुवन धनी।
सो जयो पार्श्व जिनेन्द्र पातकहरन जग चूड़ामनी॥८॥

या अगम महिमा सिंधु साहब, शक्र पार न पावहीं।
तजि हासमय तुम दास ‘भूधर’ भगतिवश यश गावहीं॥
अब होउ भव-भव स्वामि मेरे, मैं सदा सेवक रहौं।
कर जोरि यह वरदान मांगौं, मोखपद जावत लहौं॥
सो जयो पार्श्व जिनेन्द्र पातकहरन जग चूड़ामनी॥९॥


Artist: पं. श्री भूधरदास जी
स्रोत: भूधर भजन सौरभ, पृष्ठ २८ से ३०

अर्थ

जिसके (प्रभु के) ऊपर ऊँचा अशोक वृक्ष सुशोभित है, जो हवा के चलने से हिलता हुआ मन को प्रसन्न कर रहा है। उस पर फूलों के गुच्छों में भ्रमर मधुर गुंजार कर रहे हैं, जो एक सुन्दर तान के समान सुनाई देती है। ऐसे पापों को हरने वाले जगचूड़ामणि श्री पार्श्व जिनेन्द्र देव की जय हो।

निज मरन देखि अनंग डरप्यो, सरन ढूंढत जग फिर्यो।

अपनी मृत्यु को देखकर कामदेव डर गया और जगत में शरण ढूंढता फिरा। उसे प्रभु पार्श्वनाथ के सिवा और कोई शरण देने वाला नहीं मिला। तब वह प्रभु के चरणों में गिर पड़ा। यों उसने अपने हथियार डालकर पुष्पवृष्टि के समान स्तुति की। ऐसे पापों को हरने वाले जगचूड़ामणि श्री पार्श्व जिनेन्द्र देव की जय हो।

स्रोत: भूधर भजन सौरभ, पद 1।

:paperclip: मूल पृष्ठ (छवि):

प्रूफरीडिंग बाकी है