पंचपरमेष्ठी स्तुति | Panch Parmeshti Stuti

विनती

( पं. भागचंदजी कृत )

दोहा

सिद्धारथ प्रियकारणी, नंदन वीर जिनेश।
शिव कंर वंदूं अमित गति, कर्ता नृप उपदेश॥१॥

( पञ्चपरमेष्ठी की स्तुति ) गीताबंद

मनुज नाग सुरेन्द्र जाके ऊपरि छत्र त्रय धरें,
कल्याण पञ्चकमोद माला पाय भव भ्रम तम हरे।

दर्शन अनंत अनंत ज्ञान अनंत सुख वीरज भरे,
जयवंत ते अरहन्त शिवतिय कन्त मो उर संचरे॥१॥

जिन परम ध्यान कृशाऽनुवान सुतान तुरत जला दये,
युतमान जन्म जरा-मरण मय त्रिपुर फेर नहीं भये।

अविचल शिवालय धाम पायो स्वगुणतें न चलें कदा,
ते सिद्ध प्रभु अविरुद्ध मेरे शुद्ध ज्ञान करो सदा॥२॥

जे पश्च विधि आचार निर्मल, पञ्च अग्नि सुसाधते।
पुनि द्वादशांग समुद्र अव-गाहत सकल भ्रम बाधते,

वरसूर सन्त महन्त विधिगण हरण को अति दक्ष है।
ते मोक्ष लक्ष्मी देहु हमको जहां नाहि विपक्ष है॥३॥

जो घोर भव कानन कुअटवी पाप पञ्चानन जहां,
तीक्षण सकल जन दुखकारी जासको नखगण महा,

तहां भ्रमत भूले जीवकों शिव मग बतावें जे सदां,
तिन उपाध्याय मुनिंद्र के चरणारविन्द नमू सदां॥४॥

बिन संग उग्र अभंग तपतें अंगमें अति खीन है,
नहिं हीन ज्ञानानंद ध्यावत धर्म शुक्ल प्रवीन हैं,

अति तपो कमला कलित भासुर सिद्ध पद साधन करें,
ते साधु जयवन्तो सदां जे जगत् के पातिक हरें॥५॥