ॐ आदिनाथाय नमः…
ॐ आदिनाथाय नमः ॐ आदिनाथाय नमः ॐ आदिनाथाय नमः
जप लो रे आदीश्वर नाम, मंगल होंगे सारे काम॥टेक॥
प्रथम सूर्य हैं जैन धर्म के, बंधन तोड़े अष्ट कर्म के,
वंदन कर लो सुबह और शाम।
जप लो रे आदीश्वर नाम, मंगल होंगे सारे काम॥१॥
महाभाग्य से नर तन पाया, प्यारे प्रभु को क्यूँ बिसराया,
सुमिरन करलो सुबह और शाम।
जप लो रे आदीश्वर नाम, मंगल होंगे सारे काम॥२॥
स्रोत: मङ्गल भक्ति सुमन (२०२४), पृष्ठ ५