निजपुर में अमृत बरसेरी | Nijpur Mein Amrit Barseri

अनुभव रस को प्याला पीवत अंग अंग सुख सरसे री।
शील विनय जप तप संयम व्रत पा मेरो जिया हरसे री॥

पर परिणति कुलटा दुखदायी देख देख के तरसे री।
पर विभाव को संग छोड़ के आई मैं पर घर से री।
चिदानन्द चेतन मन भाये निज शुद्धातम दरसे री॥


स्रोत: जैन पूजाञ्जलि (कविवर राजमल पवैया), पृष्ठ १६० (जैन पूजाञ्जलि (कविवर राजमल पवैया) | Jain Pujanjali (Kavivar Rajmal Pavaiya))