सौरीपुर वारे सौरीपुर वारे, नेमजी हमारे सौरीपुर वारे॥टेक॥
शिवा देवी घर जनम लियौ है, माता की कोख को धन्य किया है।
समुद्र विजय कीआँखों के तारे, नेमजी हमारे-2 …॥1॥
स्वर्गपुरी से सुरपति आये, ऐरावत हाथी ले आये।
रतन बरसाये, और न्हवन कराये, नेमजी हमारे-2 …॥2॥
देखो भैया इन्द्र भी आये, खुशियाँ मनाये और मंगल गायें।
सभी हर्षायें और खुशियाँ मनायें, नेमजी हमारे-2 …॥3॥