णमोकार नाम का ये कौन मंत्र
आचार्य जी से ये पूछे जग सारा,
णमोकार नाम का ये कौन मंत्र प्यारा ।
बोले मुस्काते मुनिवर सुनो भाई सारे…२
अनंतानंत हैं ये पंचरंग प्यारे, पैंतिस अक्षर से शोभित, ओ…
मंत्र है निराला, इसीलिये प्यारा ।।आचार्य जी से।।
महामंत्र कहती इसको है सारी जनता…२
पार लगाता उसको जो इसे जपता, मंत्र है ये ऐसा जिसने, ओ…
लाखों को तारा, इसीलिये प्यारा ।।आचार्य जी से।।
पंच परमेष्ठी के गुणों को प्रचारता…२
धर्म विशेष को ये नहीं है दुलारता, ये महामंत्र है, ओ…
तारण हारा, इसीलिये प्यारा ।।आचार्य जी से।।
मनोरमा सती का शील था बचाया…२
महामंत्र का ये वर्णन ग्रंथों ने गाया, ऐसे महामंत्र को, ओ…
वन्दन हमारा, इसीलिये प्यारा ।।आचार्य जी से।।
स्रोत: जैन भजन पूजा पाठ, पृष्ठ २१७