नाचा मेरा मन देखो नाचा मेरा मन।
जिन दर्शन कर मैं तो हुआ धन॥१॥
जिनवर का रूप देख मुग्ध हो गया।
अपना स्वरूप देख बुद्ध हो गया॥२॥
नहीं कुछ भेद पाया दोनों ही चेतन।
नाचा मेरा मन देखो नाचा मेरा मन॥३॥
जितने गुणों के धारी श्री जिनदेव।
उतने गुणों का धारी मैं भी स्वयमेव॥४॥
मैं भी अरहंत सम आनंदघन।
नाचा मेरा मन देखो नाचा मेरा मन॥५॥
निज परिणति नाची मेरी छम छम।
समकित धारा मैंने लिया संयम॥६॥
भाव मोक्ष पाया मैंने अभी इसी क्षण।
नाचा मेरा मन देखो नाचा मेरा मन॥७॥
स्रोत: श्री रत्नत्रय मंडल विधान, पृष्ठ ५७ (श्री रत्नत्रय मंडल विधान, भाग 1 (सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान, सम्यक्चारित्र) | Shri Ratnatray Mandal Vidhan, Part 1 (Samyagdarshan, Samyaggyan, Samyakcharitra))