मुनिराजों की सहज डगरिया | Munirajon Ki Sahaj Dagariya

मुनिराजों की सहज डगरिया, रत्नत्रय से महके बगिया॥ टेक॥

सबसे सरल स्वरूप में आना, आत्म स्वरूप के दर्शन पाना।
सहज हटाना परभावों से नजरिया।
रत्नत्रय से महके बगिया॥१॥

मुनिराजों की सहज डगरिया,
आहार-विहार के रहे अकर्ता, ज्ञान निराहारी में विचरता
तप संयम की ओड़ते चदरिया, मुनिराजों की सहज डगरिया॥२॥

चारित्तम खलु धम्मो द्वारा, अपना ज्ञायक रूप निहारा
अपरिग्रह से भरी है गठरिया॥३॥

मुनिराजों की सहज डगरिया, रत्नत्रय से महके बगिया।


स्रोत: मङ्गल भक्ति सुमन (सातवाँ संस्करण 2026, तीर्थधाम मङ्गलायतन), पृष्ठ १२३ (मङ्गल भक्ति सुमन : भक्ति संग्रह, तीर्थधाम मङ्गलायतन, अलीगढ़ | Mangal Bhakti Suman)