प्रूफरीडिंग बाकी है
ये बोल रिकॉर्डिंग से मशीन द्वारा लिखे गए हैं, इनमें अशुद्धियाँ हो सकती हैं।
मोकूं कहाँ तू ढूंढे रे बंदे, मैं तो तेरे पास हूँ।
ना तीरथ में, ना मूरत में, नाहीं एकांत निवास में।
ना मंदिर में, ना मस्जिद में, ना काशी कैलाश में॥
नाहीं शिखर गिरनार में॥1॥
ना मैं जप में, ना मैं तप में, नाहीं व्रत उपवास में।
ना मैं क्रिया करम में रहता, नाहीं योग संन्यास में॥2॥
खोजी हो तो तुरत मिल जाऊँ, एक पल की तलाश में।
कहते कबीरा सुन भई साधो, मैं तो हूँ विश्वास में॥3॥
रचयिता : जैन कवि कबीरदास जी
स्वर : पण्डित श्री मांगीलाल जी, कोलारस
सुनें:
स्रोत: JinSwara ऑडियो संग्रह।
खोज: Moku Kahan Dhundhe Re Bande, Mai To Tere Pas Hu