मीठे रस से भरी जिनवाणी लागे | Mithe/ Meethe Ras Se Bhari

मीठे रस से भरी जिनवाणी लागे, जिनवाणी लागे।
म्हने आत्मा की बात घणी प्यारी लागे।

आत्मा है उजरो उजरो, तन लागे म्हने कालो।
शुद्ध आत्म की बात, अपने मन में बसा लो।
म्हने चेतना की बात, घणी प्यारी लागे, मनहारी लागे।
म्हने आत्मा की बात घणी प्यारी लागे॥(1)

देह अचेतन, मैं हूँ चेतन, जिनवाणी बतलाये।
जिनवाणी है सच्ची माता, सच्चा मार्ग दिखाए।
अरे मान ले तू चेतन – २, भैया कई लागे, थारो काई लागे।
म्हने आत्मा की बात घणी प्यारी लागे॥(2)

नहीं भावे म्हाने लाडू पेड़ा, नाहीं भावे काजू।
मोक्षपुरी में जाऊँगा मैं तो बन के दिगंबर साधू।
म्हाने मोक्ष महल को – २, मार्ग प्यारो लागे, घणो प्यारो लागे।
म्हने आत्मा की बात घणी प्यारी लागे॥(3)

Artist - अज्ञात


स्रोत: मङ्गल भक्ति सुमन (२०२४), पृष्ठ ७३ से ७४

खोज: Mithe/ Mithe Ras Se Bhari

15 Likes