मेरे प्रभु तू मुझको बता | Mere Prabhu Tu Mujhko Bata

मेरे प्रभु तू मुझको बता तेरे सिवा मैं क्या करू।
तेरी शरण को छोड़कर जग की शरण को क्या करूं॥

कलियों में बस रहे हो तुम फूलों में घिर रहे हो तुम।
मेरे ही मन में आ बसो, मन्दिर में जाके क्या करूं॥

चन्द्रमा बन के आपही तारों में जगमगा रहे।
तेरी चमक के सामने दीपक जलाकर क्या करूं॥

सारी उमर खतम हुई, तेरी निगाहें ना फिरी।
कर्मों के फल को भोगता कैसे बसर किया करूं॥

बेकाल हूँ नाथ रात दिन चैन नहीं है आप बिन।
हरदम चलायमान् मन, इसका उपाय क्या करूं॥

शिक्षा यह मुझको दीजिये, अपनी शरण में लीजिये।
ऐसा प्रबन्ध कीजिये, सेवा में ही रहा करूं॥


स्रोत: पूजन पाठ (जिनवाणी संग्रह, सं. नीरज जैन), पृष्ठ ५४४ (पूजन पाठ (जिनवाणी संग्रह, सं. नीरज जैन) | Pujan Path (Jinvani Sangrah, ed. Neeraj Jain))