मेरे प्रभु का पारस नाम | mere prabhu ka paras naam

पारस नाम पारस नाम, मेरे प्रभु जी का पारस नाम।
है सुखखान प्रभु का नाम, मेरे प्रभु जी का पारस नाम।।टेक।।

है सुखकारी पर हितकारी,
जग हितकारी महिमा भारी।
निशदिन जपते तेरा नाम।।१।। मेरे प्रभु जी का…

पाप निकंदन कर्म निंकदन,
भव तम भंजन जन मन रंजन।
भक्तजनों के तुम अभिराम।।२।। मेरे प्रभु जी का…

दे उपदेश बहुत जन तारे।
सिद्धालय में आप विराजे।
हम भी पहुँचे शिवपुर धाम।।३।।मेरे प्रभु जी का…


स्रोत: मङ्गल भक्ति सुमन (२०२४), पृष्ठ ५०

खोज: mere prabhu ka paras nam

4 Likes