मेरे कब ह्वै वा दिन की | Mere Kab Hvai Va Din Ki

मेरे कब ह्वै वा दिन की सुघरी।
तन विन वसन असन बिन वनमें, निवसों नासादृष्टि धरी॥टेक॥

पुण्य-पाप परसौं कब विरचों, परचों निज-निधि चिर विसरी।
तज उपाधि सजि सहज समाधी, सहों घाम हिम मेघझरी॥(1)

कब थिर जोग धरों ऐसो मोहि, उपल जान मृग खाज हरी।
ध्यान-कमान तान अनुभव-शर, छेदों किहि दिन मोह अरी॥(2)

कब तृन-कंचन एक गिनों अरु, मनि-जड़ितालय शैल दरी।
‘दौलत’ सतगुरु-चरन सेव जो, पुरवो आश यहै हमारी॥(3)

Artist - पं. दौलतराम जी

9 Likes

अर्थ

संसारमें कुछ इस प्रकारके भी मनुष्य होते हैं जो बहुधा स्वप्नदर्शी हुआ करते हैं। यद्यपि वे वर्तमानमें अपनी विवश परिस्थितियोंके वश कुछ कर नहीं पाते, उनकी जो कामनाएँ और मनोरथ होते हैं उनमें वे अपनेको कृतकार्य नहीं पाते फिर भी वे अपनी कामनाओं और मनोरथों- को लेकर प्रायः स्वप्न-लोकम में विचरण किया करते हैं। उनका संकल्प इतना दृढ़ और तीव्र होता है कि वे अपनी मनोरथ-सिद्धिके लिए अपने तन, मन, धनको निछावर करते हुए भी चिन्तित नहीं होते ।

हमारे कलाकार पं० दौलतरामका अन्तस् भी इसी प्रकारका एक महान् स्वप्नदर्शी अन्तस् है। परन्तु उसके स्वप्न एक महान् विरागके आदर्शको लिये हुए है। वह संसारकी झंझटों, बाधाओं और विघ्नोंसे ऊबा हुआ अन्तस् है। जान पड़ता है जैसे उसे संसारके मायावी वन्धनोंने खूब ही रुला रक्खा हो। यह अन्तस् संसारके इस मायाजालसे उन्मुक्त होनेके लिए अत्यन्त उत्सुक है। ऐसा मालूम देता है जैसे उसकी आत्माके अन्दर विराग-धाराके सहस्रों स्रोत फूट पड़े हों और वह अपनी वर्तमान स्थितिसे एकदम ऊपर उठ चुका हो ।

कलाकारके अन्तस्की संकल्पनिष्ठा देखिएः-“मेरे कब ह्व वा दिनकी सुघरी । तन बिन वसन असन बिन बनम निवसौं नासा दृष्टि घरी । मेरे कब ह्व वा दिनकी सुघरी ।।” मुझे किस दिन वह शुभ अवसर प्राप्त होगा। जब में नग्न दिगम्बर- मुद्रा धारण करूँगा और आहार-जलकी ओर मेरी रुचि ही न होगी ।

इसके साथ ही जिस दिन में अपनी दृष्टिको अपनी नासिकाकी ओर स्थिर करूँगा ।

स्रोत: अध्यात्म पदावली।

:paperclip: मूल पृष्ठ (छवि):

प्रूफरीडिंग बाकी है