माता तोहि सेवके सुतृप्तता हमें भयी।
राग द्वेष टार वीतराग बुद्धि परिणयी॥
तू ही लोक माही श्रेष्ठ भार्या सुभाग है।
इंद्र तोरी भक्ति में प्रवीण किए राग है॥ माता तोहि…
धन्य धन्य हस्त ये सफल फल भये सु आज हैं।
अंग अंग धन्य हैं कृतार्थ भये आज हैं॥ माता तोहि…
धन्य धन्य देव पुण्य आत्मा विशाल है।
पुत्र का सुलाभ है सुधर्म का प्रचार है॥ माता तोहि…
स्रोत: मङ्गल भक्ति सुमन (सातवाँ संस्करण 2026, तीर्थधाम मङ्गलायतन), पृष्ठ १३५ (मङ्गल भक्ति सुमन : भक्ति संग्रह, तीर्थधाम मङ्गलायतन, अलीगढ़ | Mangal Bhakti Suman)