मन्त्र णमोकार हमें प्राणों से प्यारा
यही वो जहाज जिसने लाखों को तारा
मन्त्र णमोकार…॥टेक॥
णमो अरहंताणं, णमो सिद्धाणं, णमो आइरियाणं।
णमो उवज्झायाणं, णमो लोए सव्वसाहूणं॥
ऐसो पंच णमोयारो, सव्वपावप्पणासणो
मङ्गलाणं च सव्वेसिं पढमं होहि मङ्गलं॥
मन्त्र णमोकार…॥1॥
अरिहन्तों को नमन हमारे, अशुभ कर्म अरि हनन करे
सिद्धों के सुमिरण से आतम सिद्धक्षेत्र को गमन करे
भव भव में… ओ… नहीं भ्रमें दुबारा
मन्त्र णमोकार…॥2॥
आचार्यों को आचार्यों तक, निर्मल निज आचार्य धरे
उपाध्याय का ध्यान करें हम, संवर का सत्कार करें
सर्व साधु को… ओ… नमन हमारा
मन्त्र णमोकार…॥३॥
इसी मन्त्र से नागनागिनी, पद्मावती धरणेन्द्र हुए;
सेठ सुदर्शन को सूली से, मुक्ति मिली राजेन्द्र हुए;
अंजन चोर का… ओ… कष्ट निवारा,
मन्त्र णमोकार…॥4॥
स्रोत: मङ्गल भक्ति सुमन (२०२४), पृष्ठ ३ से ४