मंत्र जपो नवकार | Mantra Japo Navkar

मंत्र जपो नवकार मनुवा,मंत्र जपो नवकार।
पंच प्रभु को वंदन कर लो,परमेष्ठी सुखकार ।।

अरिहंतों का दर्शन कर के,शुद्धातम का परिचय कर लो।
शिव सुख साधनहार मनुवा ।।मंत्र जपो...।।(1)

सब सिद्धों का ध्यान लगा लो,सिद्ध समान स्वयं को ध्या लो।
मंगलमय सुखकार मनुवा ।।मंत्र जपो...।।(2)

आचार्यों को शीश नवाओ, निर्ग्रंथों का पथ अपनाओ।
मुक्तिमार्ग आराध मनुवा ।।मंत्र जपो...।।(3)

उपाध्याय से शिक्षा लेकर,द्वादशांग को शीश नवाकर।
जिनवाणी उर धार मनुवा ।।मंत्र जपो...।।(4)

सर्वसाधु को वंदन कर लो,रत्नत्रय आराधन कर लो।
जन्म मरण क्षयकार मनुवा ।।मंत्र जपो...।।(5)

Artist - अज्ञात


Singer: @Chidrup_Jain

2 Likes