मनहर तेरी मूरतिया | Manhar Teri Muratiyan

मनहर तेरी मूरतिया,
मस्त हुआ मन मेरा, मस्त हुआ मन मेरा
तेरा दर्श पाया पाया, तेरा दर्श पाया।
मनहर तेरी मूरतिया…

– १ –

प्यारा प्यारा सिंहासन, अति भा रहा, भा रहा,
उस पर रूप अनूप तिहारा, छा रहा, छा रहा।
पद्मासन अति सोहे रे – २, नयना उमगे हैं मेरे,
चित्त ललचाया पाया, तेरा दर्श पाया।
मनहर तेरी मूरतिया…

– २ –

तव भक्ति से भव के दुःख मिट जाते हैं, जाते हैं,
पापी तक भी भव सागर तिर जाते हैं, तिर जाते हैं।
शिव पद वह ही पाए रे – २, शरणा आगत में तेरी,
जो जीव आया पाया, तेरा दर्श पाया।
मनहर तेरी मूरतिया…

– ३ –

साँच कहूं कोई निधि मुझको मिल गयी, मिल गयी,
जिसको पाकर मन की कलियां खिल गयी, खिल गयी।
आशा पूरी होगी रे – २, आस लगा के वृद्धि,
तेरे द्वार आया पाया, तेरा दर्श पाया।
मनहर तेरी मूरतिया…

4 Likes