मैं तो सर्वज्ञ स्वरूपी हूँ | Main To Sarvagya Swaroopi Hoon

मै अपने भावो का कर्ता
अपने वैभव का स्वामी हूँ।
शुभ अशुभ विभाव नहीं मुझमे
निर्मल अनंत गुणधामी हूँ॥१॥

मै ज्योति पुंज चिच्चमत्कार
चैतन्य पूर्ण सुखरूपी हूँ।
मै तो सर्वज्ञ स्वरूपी हूँ॥२॥

मै ज्ञानानंदी ज्ञानमात्र
अविचल दर्शन बलधारी हूँ।
मै शाश्वत चेतन मंगलमय
अविनाशी हूँ अविकारी हूँ॥३॥

मै परमसत्य शिव सुन्दर हूँ।
मै एक अखंड अरूपी हूँ।
मे तो सर्वज्ञ स्वरूपी हूँ॥४॥


स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ १८३ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))