मैं तो आऊँ तुम दरशनवा, कर्मशत्रु आवै आडो
(राग प्रभाती)
मैं तो आऊँ तुम दरशनवा, कर्मशत्रु आवै आडो॥टेर॥
लख चौरासी में भटकावे पकड गहै मोकूँ गाढो।
चहूँ दरश तुम दिलसे मैं तो यही मोसे करै राडो॥१॥
नरभव जमा करूँ शुभ क्रिया, लूटत है येही दे के धाडो।
जमके दूत सजे यों डोले, ज्यों तोरण आवै लाडो॥२॥
बंध तुडाकर तुमपै आयो, इन शत्रुन को तुम ताडो।
शरण गहे को विरद निहारो, शिव द्यो ‘रतन’ जजै ठाडो॥३॥
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन ३८ (विभिन्न कवियों के भजन)
खोज: Main To Aun Tum Darshanwa, Karmshatru Avai Ado