मैं नूं भावैजी प्रभु चेतना, मैं नूं भावै जी | Main Nu Bhave Ji Prabhu Chetna, Main Nu Bhave Ji

मैं नूं भावैजी प्रभु चेतना, मैं नूं भावै जी

मैं नूं भावैजी प्रभु चेतना, मैं नूं भावै जी …

गुण रतनत्रय आदि विराजै, निज गुण काहू देत ना॥मैं नूं.॥१॥

सिद्ध विशुद्ध सदा अविनाशी, परगुण कबहूं लेत ना॥मैं नूं.॥२॥

‘द्यानत’ जो ध्याऊं सो पाऊं, पुद्गलसों कछु हेत ना॥मैं नूं.॥३॥


Artist: पं. द्यानतराय जी
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन ८०

अर्थ

मैं प्रभु के चैतन्य गुण की, चैतन्य स्वरूप की भावना करता हूँ, मुझे वह रुचिकर लगती है।

रत्नत्रय आदि गुणसहित वह विराजमान है। वे अपने गुण किसी को नहीं देते।

सिद्ध स्वरूप में वे पूर्ण विशुद्ध होकर सदा अविनाशी हैं। पर के गुणों को वे ग्रहण नहीं करते।

द्यानतराय कहते हैं कि मैं जो उनका ध्यान करता हूँ तो मुझे अपने स्वयं के स्वरूप की प्रत्तीति होती है। उसका पुद्गल से कोई संबंध नहीं है, कोई नाता नहीं है।

स्रोत: द्यानत भजन सौरभ।

:paperclip: मूल पृष्ठ (छवि):

प्रूफरीडिंग बाकी है