तर्ज : मैं परम दिगम्बर …
मैं नित्य निरंजन स्वयंसिद्ध प्रभु ध्याऊँ रे।
मैं क्षण-क्षण ज्ञानानंदमय ज्ञायक भाऊँ रे॥टेक॥
पक्षातिक्रांत ज्ञायक ही मुझको भावे।
जगभर में कुछ भी और न मुझे सुहावे॥
मंगल स्वरूप ध्रुव ध्येय रूप नित ध्याऊँ रे॥
नहीं करूँ कभी कुछ और न कुछ भी भोगूँ।
निज ज्ञान माँहि निज ज्ञान सुधारस वेदूँ॥
बस निज में ही सन्तुष्ट सदैव रहाऊँ रे॥2॥
हूँ सहज अकर्त्ता ज्ञाता ध्रुव शुद्धातम।
सुख सिन्धु, रहित जगद्वन्द, परम परमातम॥
ज्ञाता हूँ ज्ञाता रूप सदैव रहाऊँ रे॥3॥
अद्भुत प्रभुता निज में प्रत्यक्ष निहारी।
अतीन्द्रिय ज्ञानानंद भयो अविकारी॥
हूँ सहजमुक्त नित मुक्त स्वरूप रहाऊँ रे॥4॥
स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’