महावीरा झूले पलना | Mahavira Jhule Palana

महावीरा झूले पलना

महावीरा झूले पलना, जरा हौले झोटा दीजो॥
कौन के घर तेरो जनम भयो है,
कौन ने जायो ललना॥जरा…॥

सिद्धारथ घर जन्म लियो है,
त्रिशला ने जायो ललना॥जरा…॥

काहे को तेरो बन्यों पालनो,
काहे के लागे फुंदना॥जरा …॥

अगर चंदन को बण्यों पालनो,
रेशम के लागे फुंदना॥जरा …॥

पैरों में घुंघरू हाथ में झुंझना,
आंगन में चाले ललना॥जरा…॥

अंदर से बाहर ले जावे, बाहर से अंदर ले जावे,
नजर ना लागे ललना॥जरा…॥


स्रोत: जैन भजन पूजा पाठ, पृष्ठ २०२