महावीर दया के सागर, तुमको लाखों प्रणाम॥
श्री चांदनपुर वाले तुमको लाखों प्रणाम॥
पार करो दुखियों की नैया, तुम बिन जग में कौन खिवैया।
मात पिता न कोई भैया, भक्तों के रखवाले तुमको०॥ महा०॥१॥
जब हीं तुम भारत में आये, सबको आ उपदेश सुनाये।
जीवों के आ प्राण बचाये, बन्ध छुड़ाने वाले तुमको०॥ महा०॥२॥
सब जीवों में प्रेम बढ़ाया, राग द्वेष सबका छुड़वाया।
हृदय से अज्ञान हटाया, धर्मवीर मतवाले तुमको०॥ महा०॥३॥
समोसरण में जो कोई आया, उसका स्वामी परण निभाया।
भवसागर से पार लगाया, भारत के उजियाले तुमको०॥ महा०॥४॥
हम सब को भारी आशा, सदा रहे दर्शन का प्यासा।
हम सब भारत के वासी तुमको लाखो प्रणाम॥ महा०॥५॥
स्रोत: पूजन पाठ (जिनवाणी संग्रह, सं. नीरज जैन), पृष्ठ ५४४ (पूजन पाठ (जिनवाणी संग्रह, सं. नीरज जैन) | Pujan Path (Jinvani Sangrah, ed. Neeraj Jain))