महाराज चरण पूजा के खुशहाल दिल भया (जगतराम) | Maharaj Charan Puja Ke Khushhal Dil Bhaya (Jagatram)

महाराज चरण पूजा के खुशहाल दिल भया।
कहाँ लौ करूँ वयान ज्यो शशि देख तम गया॥

आया हू तुम दरवार मे धन्य आज मो भया।
छवि देख के प्रभू जी नैना सफल भया॥

शुभकर्म तो उदय भये निज पाप तम गया।
अशुभ कर्म तुझे देखते ही क्षीण हो गया॥

कहता है “जगत राम” समझ बूझ मैं लिया।
जिन नाम थारा ले लिया सोई पार हो गया॥


स्रोत: पूजन-पाठ-प्रदीप (सातवां संस्करण, देहली), पृष्ठ ९८