लोकोत्तर माता सुखकारी, जिनवाणी पायी अविकारी | lokottara mata sukhakari jinavani payi avikari

लोकोत्तर माता सुखकारी, जिनवाणी पायी अविकारी।

भाव सहित पूजें सुख पावें, निर्मल भेद-विज्ञान जगावें॥
स्वयं सिद्ध शुद्ध चिद्रूप नित ध्याऊँ,
जन्म-जरा-मरण रोग सहज ही नशाऊँ।
नित्यबोधिनी अहा सु मात जिनवाणी है,

जा प्रसाद सहज होय मोहतम हानि है॥टेक॥

सहज शीतल सदैव शुद्ध-आत्म भाव हूँ।
दूर अहो! भवाताप परम शान्ति पाव हूँ॥ नित्य.॥1॥

चित्स्वरूप अक्षतं उज्ज्वलं सुखकरं।
जान लियो दूर भये क्षत्, विभाव दुखकरं॥ नित्य.॥2॥

नित्य निष्काम परम ब्रह्म समयसार है।
होय ब्रह्मचर्य सुखरूप अविकार है॥ नित्य.॥3॥

अहो! सहज तृप्त अनाहारी निज भाव है।
ध्यावते नशे क्षुधादि सर्व ही कुभाव हैं॥ नित्य.॥4॥

चित्प्रकाशमय अहा! सदा ही शुद्ध आत्मा।
उपासते कहाय शुद्ध कार्य परमात्मा॥ नित्य.॥5॥

आत्मध्यान अग्नि माँहि सर्व कर्म नाशते।
आत्मीक सर्व गुण शुद्ध प्रकाशते॥ नित्य.॥6॥

मुक्ति से भी मुक्त नित्य मुक्त भगवान् है।
तास की आराधना से होय, निर्वाण है॥ नित्य.॥7॥

नित्य शुद्ध सम्पदा अनर्घ लोक माँहि है।
पाय सो ही तुष्ट होय स्वयं-स्वयं माँहि है॥ नित्य.॥8॥


स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ १४९ से १५०
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’