लिया प्रभू अवतार जयजयकार जयजयकार जयजयकार,
त्रिशला नंद कुमार जयजयकार जयजयकार जयजयकार॥
आज खुशी है आज खुशी है, तुम्हें खुशी है हमें खुशी है।
खुशियां अपरम्पार॥ जयजयकार…॥
पुष्प और रत्नों की वर्षा, सुरपति करते हर्षा हर्षा।
बजा दुंदुभि सार॥ जयजयकार…॥
उमग उमग नरनारी आते, नृत्य भजन संगीत सुनाते।
इंद्र शची ले लार॥ जयजयकार…॥
प्रभू का अनुपम रूप सुहाया, निरख निरख छवि हरि ललचाया।
कीने नेत्र हजार॥ जयजयकार…॥
जन्मोत्सव की शोभा भारी, देखो प्रभू की लगी सवारी
जुड़ रही भीड अपार॥ जयजयकार…॥
आओ हम सब प्रभु गुण गावें, सत्य अहिंसा ध्वज लहरायें
जो जग मंगलाचार॥ जयजयकार…॥
पुण्य योग सौभाग्य हमारा, सफ़ल हुआ है जीवन सारा
मिले मोक्ष दातार॥ जयजयकार…॥
स्रोत: मङ्गल भक्ति सुमन (२०२४), पृष्ठ १४५ से १४६