लिया आज प्रभु जी ने जनम सखी
लिया आज प्रभु जी ने जनम सखी,
चलो अवधपुरी गुण गावन कों॥लिया..॥
तुम सुन री सुहागन भाग भरी,
चलो मोतियन चौक पुरावन कों॥लिया..॥
सुवरण कलश धरों शिर ऊपर,
जल लावें प्रभु न्हवावन कों॥लिया…॥
भर भर थाल दरब के लेकर,
चालो जी अर्घ चढावन कों॥लिया…॥
नयनानंद कहे सुनि सजनी,
फ़ेर न अवसर आवन कों॥लिया…॥
स्रोत: जैन भजन पूजा पाठ, पृष्ठ २०७