लखो जी या जिय भोरे की बातैं, नित करत अहित हित घातैं॥टेक॥
जिन गनधर मुनि देशव्रती समकिती सुखी नित जातैं।
सो पय ज्ञान न पान करत न, अघात विषयविष खातैं॥१॥ लखो.॥
दुखस्वरूप दुखफलद जलदसम, टिकत न छिनक बिलातैं।
तजत न जगत् भजत पतित नित, रचत न फिरत तहांतैं॥२॥ लखो.॥
देह-गेह-धन-नेह ठान अति, अघ संचत दिनरातैं।
कुगति विपतिफलकी न भीत, निश्चिंत प्रमाददशातैं॥३॥ लखो.॥
कबहुं न होय आपने पर, द्रव्यादि पृथक चतुघातैं।
पै अपनाय लहत दुख शठ नभै, - हतन चलावत लातैं॥४॥ लखो.॥
शिवगृहद्वार सार नरभव यह, लहि दश दुर्लभतातैं।
खोवत ज्यौं मनि काग उड़ावत, रोवत रंकपनातैं॥५॥ लखो.॥
चिदानन्द निर्द्वंद स्वपद तज, अपद विपद-पद रातैं।
कहत-सुशिखगुरु गहत नहीं उर, चहत न सुख समतातैं॥६॥ लखो.॥
जैनबैन सुन भवि बहु भव हर, छूटे द्वंददशातैं।
तिनकी सुकथा सुनत न मुनत न, आतम-बोधकलातैं॥७॥ लखो.॥
जे जन समुझि ज्ञानदृगचारित, पावन पयवर्षातैं।
तापविमोह हर्यो तिनको जस, ‘दौल’ त्रिभोन विख्यातैं॥८॥ लखो.॥
Artist: कविवर श्री दौलत राम जी
स्रोत: दौलत भजन सौरभ, पृष्ठ १४५ से १४७