लखकर मूरति जिनवर की, म्हारें आनन्द उर न समाय जी॥टेक॥
भव-भव का दुर्मोह नशाया, निज निधि मिली अथाह जी॥1॥
निज-पर भेदविज्ञान जग्यो अब, पाई शिवपद राह जी॥2॥
इष्ट-अनिष्ट कल्पना विनशी, साम्य भयो सुखदाय जी॥3॥
ऐसा आतम ध्यान धरूँ मैं, सर्व विभाव नशाय जी॥4॥
तत्त्व भावना वर्ते स्वामिन्, सहज भक्ति उमगाय जी॥5॥
द्रव्य नमन हो, भाव नमन हो, गुण गाऊँ हरषाय जी॥6॥
स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’