लगनी लागी आतम की निज घर करने वास॥टेक॥
जब तक जग में आनन्द लागे,
तब तक अनुभव दूरहिं भागे।
जब जग से होय उदास,
तब ही आवे निज के पास॥1॥
सच्ची लगनी मार्ग दिखावे,
बाहर में कोई काम न आवे।
लागे सच्चे सुख की प्यास,
आवे खुद ही अपने पास॥2॥
निज की परम प्रतीति होवे,
निज में ही स्थिरता होवे।
निजानंद में मग्न सदा,
सिद्धालय करे निवास॥3॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ ३७३
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’