लगन सु मेरे एकहि लागी, ध्याऊँ आतमराम को।
निज ज्ञायक प्रभु आश्रय से ही, पाऊँ मैं शिव धाम को॥टेक॥
मोही बनकर जीवन खोया, झूठे जग जंजाल में।
अंधा हो विषयन में धायो, भ्रमत फिरो संसार में॥
साँचो मार्ग मिलो न अब तक, परम धर्म कल्याण को॥1॥
धन्य दिवस धनि घड़ी आज, मैं जिनवर दर्शन पाया है।
श्री गुरु का उपदेश श्रवणकर, आतम तत्त्व सुझाया है॥
अब तो निज में ही रम जाऊँ, सब जग से निष्काम हो॥2॥
अन्तर के पट खुले आज, निज प्रभुता पड़ी दिखाई है।
सशंय-विभ्रम-मोह पलायो, सम्यक् वृत्ति सुपाई है॥
रही जरूरत अब न किसी की, स्वयं पूर्ण गुणधाम हो॥3॥
मैं ज्ञायक हूँ ये विकल्प भी, बाधक है स्वानुभूति में।
निर्विकल्प निज आराधक ही, मुक्तिमार्ग का साधक है॥
निर्निमेष निज नाथ निहारूँ, सहज सुख अभिराम है॥4॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ ३६९
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’