लगन जिन चरणों में लागी।
श्री जिनवर का दर्शन करके, ज्ञान कला जागी॥टेक॥
निजानन्द में लीन परिणति, निज में ही पागी।
नहीं सुहावे अक्ष विषय चित, सहज हुआ त्यागी॥1॥
जग अनित्य अशरण दिखलाया, मोह नींद भागी।
हुआ सहज वैराग्य भावना, मुनिपद की जागी॥2॥
हो निर्ग्रन्थ आत्मपद ध्याऊँ, प्रभु पद लौ लागी।
शीश नवाऊँ भक्ति भाव से, हो गुण अनुरागी॥3॥
स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’