लागा आतमसों नेहरा | Laga Aatamson Nehra

लागा आतमसों नेहरा

लागा आतमसों नेहरा…

चेतन देव ध्यान विधि पूजा, जाना यह तन देहरा॥ लागा.॥१॥

मैं ही एक और नहिं दूजो, तीन लोकको सेहरा॥ लागा.॥२॥

‘द्यानत’ साहब सेवक एकै, बरसै आनँद मेहरा॥ लागा.॥३॥


Artist: पं. द्यानतराय जी
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन ५१

खोज: Laga Atamson Nehra

अर्थ

मुझे अपनी आत्मा से ही नेह है, प्रीति है। इस जीव ने परमदेव का ध्यान करके, उनकी पूजा करके यह जाना कि आत्मा का घर/मन्दिर यह देह ही है, वह इसी में बिराज रहा है। मैं एक अकेला हूँ, कोई अन्य/दूसरा मेरा नहीं है। ऐसे आत्मध्यान में रत होने पर तीन लोक में श्रेष्ठ पद प्राप्त होता है अर्थात् तीन लोक का स्वामी पद मिलता है। द्यानतराय कहते हैं कि वह पूज्य व पूजक, स्वामी और सेवक एक आत्मा ही हो जाता है तब सदा आनंद की वृष्टि होती है।

लागा आतमरामसों नेहरा ॥ टेक ॥

अरे भाई ! अपनी आत्मा के प्रति मेरा मन लगा है, उससे अत्यन्त प्रीति उत्पन्न हुई है।

स्रोत: द्यानत भजन सौरभ, पद 140।

:paperclip: मूल पृष्ठ (छवि):


प्रूफरीडिंग बाकी है